सोमवार, 29 अप्रैल 2013

चमत्कारी मोदी ताबीज-पहले इस्तेमाल करें, फिर विश्वास करें


हाय, मेरा नाम...है। पहले मैं अपनी जिंदगी स‌े बहुत परेशान रहता था। मेरा कोई भी काम ठीक स‌े नहीं हो पाता था। कई बीमारियां घेरे रहती थीं। काफी इलाज करवाया। कोई फायदा नहीं हुआ। फिर मुझे किसी ने चमत्कारी 'मोदी ताबीज' के बारे में बताया। उस दिन के बाद स‌े तो मेरी जिंदगी ही बदल गई। जिस दिन स‌े मैंने श्रीश्री 1008 मोदी जी महाराज के नाम की ताबीज पहननी शुरू की उसी दिन स‌े मेरी जिंदगी में चमत्कार शुरू हो गए। अचानक मैं खुद को काफी स्वस्थ महस‌ूस करने लगा। आज मेरे दोस्त मुझे देखकर पहचान ही नहीं पाते कि मैं वही हूं। मुझे अब भी यकीन नहीं होता कि यह स‌ब 'मोदी ताबीज' का कमाल है। लेकिन यही स‌त्य है। हालांकि 2002 में मेरे दादाजी ने मुझे 'मोदी ताबीज' के बारे में बताया था। तब 'मोदी ताबीज' नई-नई बाजार में लॉन्च हुई थी। लेकिन तब मैंने दादाजी की बातों पर यकीन नहीं किया। मैं नहीं मानता था कि ताबीज स‌े भी कोई चमत्कार हो स‌कता है। लेकिन 'मोदी ताबीज' पहनने के बाद मेरी यह धारणा बदल गई है। मुझे अफसोस है कि अगर 2002 में ही मैंने दादाजी की बात मानकर 'मोदी ताबीज' पहनी होती तो आज मैं पता नहीं कहां स‌े कहां पहुंच चुका होता। खैर, देर आए, दुरुस्त आए। मैंने अपनी गलती स‌ुधार ली। आप भी मेरी कहानी स‌े स‌ीख लें। 'मोदी ताबीज' घर लाएं, स‌भी स‌मस्याओं स‌े निजात पाएं।

हेलो फ्रैंड्स मैं....। मैं अपनी कॉलेज लाइफ में काफी परेशान रहता था। दोस्तों के ताने स‌ुन-सुनकर तंग आ चुका था। मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी। कई बार ट्राई किया लेकिन दोस्ती करना तो दूर कोई लड़की मेरी तरफ आंख उठाकर तक नहीं देखती थी। दोस्त मेरा मजाक उड़ाते था। उनकी ढेरों गर्लफ्रेंड थीं। मेरी एक भी नहीं। मैं डिप्रेशन में आ चुका था। स‌ारे तरीके 'ट्राई' कर लिए। महंगे-महंगे कपड़े खरीदे। लाखों की बाइक खरीदी। स्टाइल दिखाईं। लेकिन कोई लड़की इंप्रेस ही नहीं होती थी। मैं हार चुका था। मुझे अपनी जिंदगी स‌े कोई लगाव नहीं रह गया था। मैंने फैसला कर लिया था कि मैं ये दुनिया ही छोड़ दूंगा। गर्लफ्रेंड के बगैर जीना भी कोई जीना है। अगले दिन मैं खुदकुशी करने जा रहा था। मैंने तय कर लिया था कि नदी में कूद कर जान दे दूंगा। बिना किसी को बताए मैं उस दिन घर स‌े निकला और नदी के पुल पर पहुंच गया। लेकिन मैं पुल स‌े कूदने ही वाला था कि एक आकाशवाणी हुई। आकाशवाणी में किसी भली आत्मा ने मुझे 'मोदी ताबीज' के बारे में बताया। मुझ डूबते को तिनके का स‌हारा मिल गया। मैं तुरंत घर आया और फटाफट ताबीज के लिए आर्डर बुक कर दिया। अगले दिन स‌े 'मोदी ताबीज' मेरे गले में स‌ुशोभित थी। आपको यकीन नहीं होगा कि उसी दिन एक खूबसूरत लड़की ने मुझस‌े लिफ्ट मांगी। हमारी दोस्ती भी हो गई। फिर हम बाइक पर लॉन्ग ड्राइव पर भी गए। हमने खूब स‌ारी बातें कीं। यह यकीनन 'मोदी ताबीज' का ही कमाल था कि वो मेरी गर्लफ्रेंड बन गई। मेरी स‌ारी स‌मस्याएं ताबीज पहनते ही खत्म हो गईं। आज मेरी भी कई गर्लफ्रेंड हैं। मेरी पढ़ाई भी अच्छी चल रही है। स‌ब मोदी ताबीज की कृपा है।

हाय फ्रैंड्स, मैं....। मेरी मां हमेशा मेरी शादी के लिए परेशान रहती थीं। मेरी उम्र 30 पार कर गई थी, लेकिन मेरे लिए कोई स‌ुयोग्य वर नहीं मिल रहा था। मेरे मां-बाप लड़का ढूंढ-ढूंढ कर परेशान थे। तभी मेरी एक स‌हेली ने मुझे नमो-नमो मंत्र और मोदी ताबीज के बारे में बताया। मुझे लगा कि वो मजाक कर रही है। लेकिन फिर मैंने स‌ोचा एक बार ट्राई करके देखने में हर्ज ही क्या है। मैंने मम्मी-पापा को बिना बताए चुपके स‌े अहमदाबाद के पते पर मनीऑर्डर भेज दिया। अगले ही दिन कोरिअर स‌े मोदी ताबीज घर आ गई। उसके स‌ाथ में नमो-नमो मंत्र की पुस्तिका भी मुफ्त दी गई थी। उस दिन स‌े मैंने मोदी ताबीज धारण करना शुरू कर दिया। पत्रिका में दिए निर्देश के मुताबिक मैंने स‌ुबह-शाम नमो-नमो मंत्र का 1008 बार जाप भी शुरू कर दिया। बस फिर क्या था। 24 घंटे में ही चमत्कार हो गया। अगली स‌ुबह जब मैं मंदिर स‌े लौटते वक्त मन ही मन नमो-नमो जाप कर रही थी, तभी एक बेहद स्मार्ट लड़का मुझे टकराया। इससे पहले कि मैं स‌ंभल पाती उसने मेरे स‌ामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। उसने बताया कि वह डॉक्टर है और उसका अपना नर्स‌िंग होम है। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में अपनी कोठी है। मैंने उसका शादी का प्रस्ताव तुरंत स्वीकार कर लिया। अब मैं बहुत खुश हूं। मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं। एक पल भी अपनी आंखों स‌े ओझल नहीं होने देते। स‌चमुच मोदी ताबीज और नमो-नमो मंत्र नहीं होता तो शायद आज भी मैं अपनी शादी का बाट जोह रही होती। थैंक्यू नमो मंत्रा। थैंक्यू मोदी ताबीज।  

नमस्कार स‌ाथियों, पहले मैं एक राजनीतिक पार्टी का मामूली कार्यकर्ता था। आज मैं गुजरात की एक बड़ी पार्टी स‌े विधायक हूं। ये स‌ब मुमकिन हुआ 'मोदी ताबीज' के चमात्कार स‌े। बात स‌ाल 2002 की है। तभी मैने नमो-नमो मंत्र स‌ीखा था। जब भी वक्त मिलता था मैं उस‌े मन ही मन दोहराया करता था। इसका जादुई असर हुआ। पार्टी में मेरा प्रमोशन हो गया। मुझे पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां दे दी गईं। इसी दौरान मेरे किसी प्रशंसक ने मुझे मोदी ताबीज भेंट की। मैंने श्रद्धा भाव स‌े वो ताबीज अपने गले में पहन ली। मैं इसे कभी अपने स‌े अलग नहीं करता। ये देखिए। यही है मेरी कामयाबी का मूलमंत्र। यह ताबीज पहनने के बाद मेरी तरक्की का दौर शुरू हो गया। 2002 में जब श्रीश्री 1008 मोदी जी महाराज का राज्यव्यापी 'कार्यक्रम' हुआ तो मैंने उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इतना ही नहीं अगले ही विधानसभा चुनाव में पार्टी ने मुझे एमएलए का टिकट दे दिया। मैं भारी वोटों स‌े विजयी हुआ। स‌च में, अगर 'मोदी ताबीज' नहीं होती तो यह स‌ब कभी स‌ंभव नहीं हो पाता। मैं शुक्रगुजार हूं 'मोदी ताबीज' का और इसे ईजाद करने वाले श्रीश्री 1008 मोदी जी महाराज का। अगर उन्होंने 2002 में इतना बड़ा 'कार्यक्रम' नहीं किया होता तो मैं उनके स‌ंपर्क में नहीं आ पाता। खैर, अब मैं अपने राजनीतिक करिअर स‌े बहुत खुश हूं। मेरे पास बंगला है, कई बड़ी-बड़ी गाड़ियां हैं। अहमदाबाद में अरबों की जमीन है। अब मेरी तमन्ना एमपी का चुनाव लड़ने की है। नमो-नमो मंत्र के असर स‌े मेरी ये चाहत भी जरूर पूरी होगी। मुझे पूरा विश्वास है।

देखा आपने, नमो मंत्र और मोदी ताबीज कितनी चमत्कारी है। तो देर न करें। आज ही आर्डर करें। स‌भी आर्डर वीपीपी स‌े बुक किए जाएंगे। इस चमत्कारी ताबीज की कीमत है स‌िर्फ 1420 रुपये। लेकिन अभी ऑर्डर बुक कराने पर 'मोदी ताबीज' आपको मिलेगी स‌िर्फ 420 रुपये में। यानी पूरे 1000 रुपये की बचत। तो देर किस बात की? फौरन अपना ऑर्डर बुक कीजिए और स‌ारी चिंताओं, परेशानियों को हमेशा के लिए अलविदा कह दीजिए। आज से ही नमो मंत्र का जाप शुरू करें और चमत्कारी मोदी ताबीज अपनाएं, स‌ारे जहां की खुशियां घर ले आएं। खास तौर पर बनाए गए नमो-नमो मंत्र का रोज स‌ुबह-शाम 1008 बार जाप करें। बाकी विवरण आपको हमारी ताबीज के स‌ाथ मिलेगा। यह ताबीज गले में हमेशा पहनें। ताबीज धारण करने वाले पर जादू-टोने, भूत-प्रेत का भी कोई असर नहीं होगा। यह वशीकरण का भी काम करेगी। इसे पहनने स‌े मुकदमों में विजय प्राप्त होगी। रोगी जादू की तरह ठीक होने लगेगा। सभी चिन्ताएं दूर होंगी। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। जिस लड़की को चाहते हैं वो आपकी हो जाएगी। खोया हुआ प्यार पाना हो, बेवफा प्रेमी को वश में करना हो, स‌ंतान की चाहत रखते हों, पति को वश में करना हो, परीक्षा में पास होना हो, चुनाव जीतना हो, स‌रकार बनानी हो, बस मोदी ताबीज गले में धारण करें। आपकी स‌ारी इच्छाएं पूरी होंगी। स‌भी परेशानियां दूर होंगी। बच्चों को भूत-प्रेत और जादू-टोने से बचाने के लिए मोदी ताबीज हमेशा उनके गले में डालकर रखें। हजारों स‌मास्याओं का एकमात्र स‌माधान- मोदी ताबीज, हमेशा पहनें। श्रीश्री 1008 मोदी जी महाराज ने वर्षों के अनुसंधान और तपस्या स‌े आपके लिए ये मंत्र और ताबीज ईजाद की है। मानव मात्र की स‌ेवा के लिए उनका ये योगदान इतिहास में स्वर्णाक्षरों स‌े लिखा जाएगा। आप भी देर न करें। पहले इस्तेमाल करें, फिर विश्वास करें।

5 comments:

KAILASH JI DOLIYA ने कहा…

mangne se gar hoti murad puri man ki;

to kyon na ham apne ghar mandiro mein basate.

KAILASH JI DOLIYA ने कहा…

+tive_manzilo ki talash mein zindagi bhar yuun hi bhatakta raha.
aaz roobroo hua to paya ye to pero tale hai.

-tive_mujhe manzilo ki talash thi,meri rahe mujhi ko doondti.
aur ye ek hakikat hai ki mera makam meri mout thi.

khushi ने कहा…

hollo mujhe modi tabij ki oder dena hai to kay

Raju Patel ने कहा…

अदभुत व्यंग्य... !! बहुत अच्छे...!!

Unknown ने कहा…

Vivek Sir me modi tavij adar karna chata hu

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | Best Buy Coupons